ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेंचुरियन कप सीजन-12 के सेमीफाइनल मुकाबले में द ईपीआईसी ब्लास्टर ने नोएडा एवरग्रीन स्टार को छह विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नोएडा एवरग्रीन स्टार ने टी-20 मुकाबले में छह विकेट के नुकसान पर 142 रन बनाए। मोहित ने 75 रन की पारी खेली। विपक्षी टीम की ओर से मोहित कुमार ने तीन विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ईपीआईसी ब्लास्टर की टीम ने 145 रन बनाकर मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच दीपांशु चौहान ने 71 रन की पारी खेली। एवरग्रीन की ओर से गौरव गुप्ता ने तीन विकेट हासिल किए।