फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ईपीएफओ ने योजनाओं के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के क्षेत्रीय कार्यालय ने मंगलवार को लक्सर राइटिंग इंस्ट्रूमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। निधि आपके निकट 2.0 के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में नियोक्ताओं, कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही सदस्य सेवाओं के बारे में भी बताया गया। क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त प्रथम वैभव सिंह और क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त द्वितीय विजय कुमार ने कार्यक्रम में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अक्तूबर की निर्धारित थीम के तहत विवाद से विश्वास योजना और प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना पर जागरूकता सत्र आयोजित किए गए। कार्यक्रम स्थल पर जीवन प्रमाण पत्र, सदस्य प्रोफाइल अद्यतन और ई-नामांकन सहित अन्य सेवाओं के लिए सहायता डेस्क लगाए गए। इनके माध्यम से सदस्यों और पेंशनभोगियों को समस्याओं के समाधान के लिए मार्गदर्शन दिया गया। इस मौके पर प्रवर्तन अधिकारी एवं जिला नोडल अधिकारी अजय प्रताप सिंह, कंपनी के प्लांट हेड मनीष और मानव संसाधन प्रतिनिधि कपिल कुमार जिंदल मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें