फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ईपीएफओ ने नियोक्ताओं से ईईसी, विश्वास और एमनेस्टी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने नियोक्ताओं से कर्मचारी नामांकन अभियान (ईईसी), विश्वास योजना, एमनेस्टी योजना और ईपीएफओ 3.0 के तहत उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की है। क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त वैभव सिंह ने बताया कि इन योजनाओं का उद्देश्य पीएफ सेवाओं को अधिक पारदर्शी, सरल और डिजिटल बनाना है। ईईसी के तहत पात्र कर्मचारियों को ईपीएफ योजना से जोड़ने का अवसर मिलेगा। वहीं विश्वास योजना-2026 के माध्यम से विलंबित अंशदान से जुड़े मामलों का त्वरित निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एमनेस्टी योजना-2026 के तहत पात्र पीएफ ट्रस्ट संचालित प्रतिष्ठानों को नियमितीकरण का मौका मिलेगा। ईपीएफओ 3.0 के तहत क्लेम प्रक्रिया को तेज किया गया है। ऑटो क्लेम सेटलमेंट की सीमा बढ़ाकर पांच लाख रुपये कर दी गई है और पात्र दावों का निस्तारण 72 घंटे में किया जा रहा है। उन्होंने नियोक्ताओं से समय पर योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें