फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जेवर में सुबह आठ से रात 9 बजे तक रहेगी भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
- जाम हटाने के लिए पुलिस की कवायद- जेवर की अनाज मंडी से हटाई जाएगी अवैध पार्किंग
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी/जेवर। जेवर में सुबह आठ बजे से रात नौ बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी रहेगी। साथ ही नई अनाज मंडी से अवैध पार्किंग भी हटाई जाएगी। बुधवार को अवैध पार्किंग और जेवर में जाम की समस्या पर व्यापारियों के साथ हुई बैठक के बाद पुलिस ने निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक के दौरान व्यापारियों ने कहा कि नई अनाज मंडी में बाहर से आने लोग जबरन अपने वाहनों को खड़ा करते हैं, जिससे मंडी में आने वाले किसानों और व्यापारियों को समस्या का सामना करना पड़ता है। लोगों को पार्किंग करने से मना करो तो वह झगड़ा करने लगते हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण माहेश्वरी ने कहा कि दिन में भारी वाहनों के प्रवेश से आएदिन हादसों का डर का बना रहता है। इस रास्ते पर कई स्कूल हैं। इस मौके पर कुलदीप पंडित, विनोद, बंटी, अतुल, दीपांशु, यशपाल, संजीव, राहुल, राकेश, राजेश समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें