फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में इन वाहनों को नहीं मिलेगी एंट्री: कब-कब और कहां लागू रहेगा रूट डायवर्जन? पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी

Tue, 20 Jan 2026 11:11 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा

सार

यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यातायात पुलिस एडवाइजरी जारी की है। नागरिकों से अपील की है कि वे जारी की गई एडवाइजरी का पालन करें।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल और गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के दौरान मालवाहक वाहनों को दिल्ली में प्रवेश नहीं दिया जाएगाा। दिल्ली से होकर अन्य राज्यों में जाने वाले मालवाहक वाहनों के लिए सुरक्षा की दृष्टि से डायवर्जन लागू कर विभिन्न मार्गों से गुजारा जाएगा। साथ ही कई स्थानों पर चेकिंग भी की जाएगाी।

विज्ञापन
Trending Videos

यातायात पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए बताया कि पहले 22 को रात दस बजे से 23 जनवरी तक फुल ड्रेस रिहर्सल के कार्यक्रम तक और इसके बाद 25 को रात दस बजे से 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम की समाप्ति तक यह व्यवस्था लागू रहेगी। जिले से गुजरते हुए दिल्ली राज्य में प्रवेश लेने वाले हर प्रकार के मालवाहक वाहनों को डायवर्जन से होकर गुजरना होगा। चिल्ला रेड लाइट से दिल्ली राज्य प्रवेश करने वाले वाहनों को चिल्ला रेड लाइट से यू-टर्न लेकर नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से गुजरना होगा।

डीएनडी बॉर्डर से प्रवेश करने वाले वाहन डीएनडी टोल प्लाजा से यू-टर्न लेकर नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे होकर जा सकेंगे। कालिंदी कुंज यमुना बॉर्डर से दिल्ली प्रवेश कर गुजरने वाले वाहन यमुना नदी से पहले अंडरपास तिराहा से डायवर्ट किये जायेंगे। जो नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर भेजे जाएंगे। 
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे से नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे होकर दिल्ली राज्य में प्रवेश करने वाले वाहन फलैदा कट, रबूपुरा से सर्विस रोड होकर, गलगोटिया, जीबीयू से होते हुए पुस्ता तिराहे से होंडा सीएल चौक से कस्बा कासना होकर ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के जरिये गुजरेंगे। यमुना एक्सप्रेसवे से नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे होकर दिल्ली प्रवेश करने वाले वाहन जीरो प्वाइंट से परीचौक की ओर डायवर्ट किए जाएंगे। जो ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे होकर अपने रास्ते जाएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें