फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अट्टा मार्ग पर आज से व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश बंद

Sun, 20 Oct 2019 01:06 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
अट्टा मार्केट - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन

त्योहारी सीजन में बाजारों की यातायात और सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद बनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। इसी के तहत रविवार से अट्टा मार्ग पर व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश बंद करने का निर्णय लिया गया है। ई-रिक्शा, ऑटो, कैब सहित अन्य व्यवसायिक वाहनों की अट्टा पीर से अट्टा अंडरपास के बीच आवाजाही बंद रहेगी।

विज्ञापन


दरअसल, दिवाली नजदीक आते ही बाजारों की रौनक बढ़ने लगी है। लोग खरीदारी करने में जुटे हैं। ऐसे में बाजारों में भीड़ बढ़ने के साथ ही जाम लगने लगा है। शहर के अधिकांश बाजारों में पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने के कारण खरीदारी करने आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

अट्टा बाजार और सेक्टर-18 में भीड़ से जाम और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए अट्टा मार्ग पर व्यावसायिक वाहनों को 20 अगस्त से प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अग्रिम आदेश तक यह व्यवस्था लागू रहेगी। इस मार्ग पर ऑटो, ई-रिक्शा और कैब का दबाव रहता है। अब इन वाहनों को वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करना होगा।
विज्ञापन


अतिरिक्त ड्यूटी लगाई
बाजारों के आसपास यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की अतिरिक्त ड्यूटी लगाई गई है। अट्टा अंडरपास के ऊपर से व्यावसायिक वाहनों को जीआईपी के सामने होते हुए फिल्म सिटी फ्लाईओवर की ओर डायवर्ट किया जाएगा। यहां से यू-टर्न लेकर वाहन डीएलएफ मॉल के पीछे से सेक्टर-17 होकर अट्टा पीर चौराहे पर पहुंच सकेंगे। इसी तरह अट्टा पीर चौराहे से अट्टा अंडरपास, सेक्टर-28 व बॉटेनिक गार्डन की ओर जाने वाले वाहनों को बायीं ओर मोड़ते हुए सेक्टर-27 के रास्ते एलिवेटेड रोड के नीचे से जाना होगा।

मेट्रो यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी
सेक्टर-18 मेट्रो स्टेशन से उतरकर ई-रिक्शा, ऑटो और कैब लेकर गंतव्य की ओर जाने वाले यात्रियों को थोड़ी परेशानी उठानी पड़ेगी। यात्रियों को स्टेशन से उतरकर जीआईपी मॉल, विनायक अस्पताल, सेक्टर-28 आदि की तरफ जाकर यातायात का साधन लेना होगा।

सड़क किनारे खड़े वाहन होंगे जब्त
बाजारों में जाम की स्थिति से निपटने के लिए सभी प्रमुख चौक चौराहों पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। गलत स्थानों पर वाहन खड़े वाहनों को टो कर वहां से हटाया जाएगा ताकि जाम न लगे। इसके साथ ही ट्रैफिक पुलिस मोबाइल से फोटो खींचकर ई-चालान काटेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें