फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: उद्यमियों का दी पर्यावरण नियमों की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (आईबीए) ने उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ग्रेटर नोएडा के साथ मिलकर शनिवार को सेक्टर साइट बी स्थित कार्यालय में पर्यावरण के प्रति उद्यमी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें बड़ी संख्या में उद्यमियों ने भाग लिया और उनको पर्यावरण नियमों और उनका पालन करने की बारे में बताया गया।
विज्ञापन



यूपीपीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी विकास मिश्रा और उनकी तकनीकी टीम ने पर्यावरण संरक्षण से जुड़े नए नियमों की जानकारी उद्यमियों को दी। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के दिशा-निर्देशों और वायु प्रदूषण नियंत्रण उपायों के बारे में बताया। कार्यशाला में उद्योगों का वर्गीकरण, स्थापना की सहमति और संचालन की सहमति की प्रक्रिया समझाई गई। वायु प्रदूषण नियंत्रण उपकरण जैसे स्क्रबर, बैग फिल्टर और डस्ट कलेक्टर पर भी चर्चा हुई। डीजी सेट से संबंधित नए नियमों की जानकारी दी। आईबीए के अध्यक्ष अमित कुमार उपाध्याय ने बताया कि पर्यावरण नियमों की सही जानकारी और समय पर अनुपालन अत्यंत आवश्यक है। सभी उद्यमियों ने नियमों का पालन करने का आश्वासन दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें