फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ा वेतन देने के साथ स्वास्थ्य शिविर में सहयोग करें उद्यमी : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। जिलाधिकारी ने शनिवार को कलेक्ट्रेट में जिले के उद्यमियों के साथ बैठक की। उन्होंने उद्यमियों से कहा है कि वे आगामी माह में श्रमिकों को बढ़ा हुआ वेतन दें। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उद्यमियों से श्रमिकों के लिए लग रहे स्वास्थ्य जांच शिविर में सहयोग करने की अपील की। बैठक में उद्यमियों ने भी अपनी समस्याओं को रखा। डीएम ने उनका जल्द से जल्द निस्तारण कराने का आश्वासन दिया है। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने कहा कि उद्यमियों के साथ श्रमिकों के कल्याण, उनकी सुविधाओं के विस्तार और अधिकतम लाभ सुनिश्चित कराने पर चर्चा हुई। उद्यमियों को बताया कि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जिले में 30 स्थान पर रोजाना शिविर लगाए जा रहे हैं। शुक्रवार से इसका आगाज हो चुका है। श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य, स्किल डेवलपमेंट, सामाजिक सुरक्षा के तहत लाइफ इंश्योरेंस व हेल्थ इंश्योरेंस की भी सुविधा दिलवाने का प्रयास किया जा रहा है। श्रमिकों के बच्चों को स्कूल भेजा जाएगा। इसके लिए उनको जागरूक किया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें