फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शिविर में ईएसआई या कंपनी के आईडी कार्ड से होगा इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। श्रमिक दिवस पर एक मई को 201 जगहों पर लगने वाले स्वास्थ्य जांच शिविर के लिए डीएम ने सेक्टर, जोनल और स्टैटिक मजिस्ट्रेट नियुक्ति किए हैं। ये अधिकारी लगातार शिविर पर नजर रखेंगे। शनिवार को हुई बैठक में डीएम ने कहा है कि श्रमिक को शिविर में जांच कराने के लिए अपने साथ ईएसआई कार्ड या फिर कंपनी का आईडी कार्ड लाना जरूरी होगा। डीएम ने बताया कि प्रशासन स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर 30 श्रमिक बहुल जगहों पर शिविर लगा रहा है। जहां सुबह और शाम के समय चिकित्सक श्रमिकों का इलाज कर रहे हैं। एक मई को श्रमिक दिवस पर महाअभियान चलाया जाएगा। उस दिन 31 निजी अस्पतालों के साथ मिलकर 201 स्थानों पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें