फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: भुगतान के बाद भी उद्यमियों को भूखंड कब्जे का लंबा इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
भुगतान के बाद भी उद्यमियों को भूखंड कब्जे का लंबा इंतजार
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के अभाव और भूखंड कब्जे में देरी से उद्यमी परेशान हैं। शत प्रतिशत भुगतान के बावजूद कई उद्यमियों को चार से पांच साल बाद भी भौतिक कब्जा नहीं मिला है।
विज्ञापन

ईकोटेक-10 में एमएस करण पेपर मार्ट को जुलाई 2021 में भूखंड आवंटित हुआ था, पर चार साल से अधिक समय से कब्जा नहीं मिला। इसी सेक्टर में एमएस यूनाइटेड इंडिया ट्रेडेक्स को 2023 में कब्जा मिला, पर सड़क और ड्रेन न होने से निर्माण शुरू नहीं हुआ। लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष एनके गुप्ता ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी से शिकायत की। उन्होंने समस्याओं के शीघ्र निस्तारण और राहत की मांग की। अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी सौम्य श्रीवास्तव ने बताया कि शिकायतों की समीक्षा हो रही है। ईकोटेक-10 के भूखंड मामले कानूनी प्रक्रिया में हैं, जिनके निस्तारण का प्रयास जारी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें