फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्रमुख हाईवे पर बनेंगे प्रवेश द्वार, होगा सुंदरीकरण

Fri, 14 Nov 2025 02:11 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
अब शहर की सीमाओं को व्यवस्थित और आकर्षक रूप देने के लिए प्रमुख हाईवे पर भव्य प्रवेश द्वार बनाए जाएंगे। यह कार्य विनियमित क्षेत्र कार्यालय की तरफ से कराया जाएगा।
विज्ञापन

इसके साथ ही मथुरा-बरेली हाईवे, अलीगढ़-आगरा हाईवे और अन्य प्रमुख मार्गों पर स्थित आबादी वाले चौराहों को भी विकसित किया जाएगा। विनियमित क्षेत्र कार्यालय के अनुसार इन योजनाओं का उद्देश्य शहर में आने-जाने वालों को स्वागत योग्य वातावरण प्रदान करना और हाथरस की पहचान को एक नए रूप में प्रस्तुत करना है।
प्रस्तावित योजना के तहत शहर की सीमा रेखा पर स्थित सभी प्रमुख मार्गों पर प्रवेश द्वार बनाए जाएंगे, जिनका डिजाइन सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व को ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा। इसके साथ ही प्रमुख चौराहों और कट पॉइंट्स पर हाईमास्ट लाइटें लगाई जाएंगी, ग्रीन पार्क और सजावटी पौधों की व्यवस्था की जाएगी, जिससे शहर का बाहरी दृश्य रात्रि में भी आकर्षक नजर आए। इन स्थानों पर साफ-सफाई और रखरखाव के लिए अलग से बजट प्रस्ताव भी जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन

एसडीएम सदर राज बहादुर सिंह ने बताया कि योजना का खाका तैयार किया जा रहा है, जिसे जल्द ही मुख्यालय को स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। प्रारंभिक चरण में यह कार्य मथुरा रोड, अलीगढ़ रोड, आगरा रोड और सिकंदराराऊ रोड पर किया जाएगा। यह पहल हाथरस को एक सुसंगठित और पर्यटन दृष्टि से आकर्षक शहर के रूप में पहचान दिलाने में मददगार साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें