फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बाल दिवस पर स्कूलों में दिखा उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बाल दिवस के अवसर पर शहर के विभिन्न स्कूलों और शिक्षण संस्थानों में उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित किए गए। दादरी के सेंट हुड कॉन्वेंट स्कूल में शिक्षकों ने बच्चों के लिए नृत्य, संगीत, कविता पाठ, लघु नाटिका और जादू के करतब प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्या डॉ. आशा शर्मा ने बच्चों को बड़े सपने देखने, मेहनत करने और अच्छे संस्कार अपनाने के लिए प्रेरित किया। वहीं, शारदा यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ डेंटल साइंसेज में मुख स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बच्चों के दांतों की जांच कर उन्हें साफ-सफाई, सही खानपान और नियमित दंत परीक्षण का महत्व बताया गया। इस दौरान ड्राइंग प्रतियोगिता भी हुई। डीन प्रो. डॉ. हेमंत साहनी और विभागाध्यक्ष डॉ. धीरजा गोयल ने बचपन से ही दांतों की देखभाल की आदत विकसित करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

वहीं, सिरसा स्थित ऑक्सफोर्ड ग्रीन पब्लिक स्कूल में बाल दिवस पर साइक्लाथॉन आयोजित की गई। इसमें सैकड़ों विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों ने हिस्सा लिया। चेयरमैन राकेश कुमार ने रिबन काटकर और प्रधानाचार्या वंदना शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रैली रवाना की। साइक्लाथॉन सिरसा गोलचक्कर और डाढ़ा गोलचक्कर से होकर वापस स्कूल पहुंची। प्रबंध निदेशिका नूतन भाटी ने बताया कि अब हर साल साइक्लाथॉन आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


अंकुर त्रिपाठी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें