फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: घर में घुसकर मारपीट की, बंधक बनाया, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 थाना क्षेत्र के पी-3 में युवक के साथ घर में मारपीट, अपहरण और जान से मारने की धमकी देन के मामले में मंगलवार को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पी-3 निवासी पीड़ित श्रीपाल सिंह ने दी शिकायत में बताया कि 13 मार्च की रात नूतन गांव खानपुर निवासी सोलंकी, गांव नूरपुर निवासी राम शर्मा और लवली उर्फ पवित्र भाटी उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद उन्होंने पीड़ित से मारपीट भी की। मारपीट के बाद आरोपी उन्हें जबरदस्ती एक गाड़ी में अज्ञात स्थान पर ले गए। वहां राम शर्मा ने कथित तौर पर चाकू से उसकी गर्दन और कंधे पर वार किया और पिस्तौल से गोली चलाने की भी कोशिश की। इसके बाद उन्होंने अपने परिजनों को सूचित कर घटना की जानकारी दी। पूरे मामले में कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें