फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज घर से निकलने से पहले कर लें जानकारी, मिल सकता है जाम

विज्ञापन
सेक्टर 14 ए के पास लगा जाम। - फोटो : Noida
विज्ञापन
आज घर से निकलने से पहले कर लें जानकारी, मिल सकता है जाम
विज्ञापन

नोएडा। दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर रविवार सुबह और शाम को लगे जाम में वाहनों की लंबी कतार लग गई। सोमवार को भी इसी तरह से हालात बनते दिख रहे हैं। लोगों को ऑफिस जाने के समय जाम का झाम झेलना पड़ सकता है। इसलिए घर से निकलने से पहले जानकारी जरूर कर लें।
विज्ञापन

दरअसल, रविवार सुबह और शाम वाहनों की आवाजाही अधिक रही। जबकि, दिन में वाहनों का आवागमन कम रहा और किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। सुबह पुलिसकर्मियों ने वाहनों की जांच करनी शुरू की तो जाम लग गया और वाहनों की कतार लंबी होती चली गई। लोगों का कहना है कि रविवार को ऐसे हालात हैं तो सोमवार को और भी स्थिति खराब हो सकती है। कोविड-19 संक्रमण को रोकने के लिए दिल्ली सरकार ने एक सप्ताह के लिए नोएडा के वाहनों के प्रवेश को प्रतिबंधित कर दिया था। वहीं, नोएडा जिला प्रशासन ने भी दिल्ली की तरफ से आने वाले वाहनों पर रोक लगा रखी है। इसी कारण से डीएनडी, चिल्ला बॉर्डर, वसुंधरा, ओखला, हरि दर्शन चौकी के पास वाहनों की चेकिंग की गई। इस कारण बॉर्डर पर जाम लग गया। यातायात सामान्य करने के लिए डीएनडी पर एक अतिरिक्त लेन को खोल दिया गया। इससे वाहनों का दबाव कम हो गया। डीएनडी पर दिनभर एक लेन से ही नोएडा और दिल्ली की तरफ आने-जाने वाले वाहनों को अनुमति दी गई थी। शाम को हरि दर्शन चेक पोस्ट के पास चेकिंग के दौरान जाम लग गया। नोएडा जोन के एसीपी प्रथम अरुण कुमार सिंह ने बताया कि नोएडा-दिल्ली बॉर्डर पर पुलिस 24 घंटे तैनात है। डीएनडी पर पीक ऑवर में वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण यातायात धीमा हो जाता है। इस दौरान अतिरिक्त लेन खोलकर यातायात सामान्य किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें