यमुना सिटी/ जेवर (संवाद) जेवर के गांव गोविंदगढ़ में मंगलवार को भागवत कथा करवाई गई। कथा वाचक ने ईश्वर की महिमा का बखान किया और लोगों को धर्म के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। भागवत कथा 13 फरवरी तक चलेगी। 14 फरवरी को भंडारा होगा। गांव के मंदिर में श्रीराम परिवार समेत राधा कृष्ण, हनुमान और माता रानी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा भी होगी।