फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शेयर बाजार में निवेश के नाम पर इंजीनियर से 81 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
शेयर बाजार में निवेश के नाम पर इंजीनियर से 81 लाख की ठगी
विज्ञापन

- लोन लेकर इंजीनियर ने किया था शेयर बाजार में निवेश, अब सदमें में पहुंचा



माई सिटी रिपोर्टर



नोएडा। शेयर बाजार में निवेश कराने के नाम पर जालसाजों ने सेक्टर-75 निवासी मैकेनिकल इंजीनियर से 81 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित को पहले व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा गया उसके बाद टास्क देकर उन लोगों ने कई बार में 81 लाख रुपये ट्रांजेक्शन करा लिए। इस घटना के बाद से पीड़ित सदमे में है। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन




सेक्टर-75 स्थित गोल्फ सिटी सोसाइटी निवासी हरीकुमार बेंगापल्ली ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह निजी कंपनी में मैकेनिकल इंजीनियर हैं। कुछ समय पहले उनके पास व्हाट्सएप पर मैसेज आया, जिसमें घर बैठे डिजिटल मार्केटिंग और ऑनलाइन ट्रेडिंग कर लाखों रुपये कमाने की बात कही गई। संपर्क करने पर उनको व्हाट्सएप के ग्रुप से जोड़ दिया गया। ग्रुप में पहले से 100 लोग जुड़े थे। इसके बाद आरोपियों ने उनको ऑनलाइन पेज की रेटिंग और रिव्यू का टास्क दिया, जिसको उन्होंने पूरा किया। इससे उनको कुछ फायदा हुआ। जालसाजों ने उनको दूसरे टास्क में ऑनलाइन ट्रेडिंग आईपीओ में निवेश करने के लिए टास्क दिया। इसके लिए उन्होंने ज्योति सीएनसी कंपनी के साथ-साथ कई कंपनियों के लाखों रुपये के शेयर खरीद लिए। इस दौरान ग्रुप में आरोपियों ने उनको लगातार इन कंपनियों से ज्यादा मुनाफा दिलाया। इसके कारण लगातार वह रुपये लगाते गए। एप में लगातार उनके निवेश किए गए रुपये बढ़ते हुए दिख रहे थे। इसके कारण उन्होंने 81 लाख रुपये की रकम लगाने का विचार किया। उन्होंने लोन लेकर बड़ी रकम निवेश कर दी। इसके बाद जालसाजों ने उनके ट्रेडिंग अकाउंट को बंद कर दिया। जब उन्होंने उनसे दोबारा अकाउंट खोलने के लिए कहा तो जालसाजों ने उनसे और रुपये निवेश करने के लिए कहा। जब उन्होंने जालसाजों से अपने निवेश के रुपये वापस मांगे तो उनको व्हाट्सएप ग्रुप से बाहर कर दिया गया। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने कई बैंकों से रुपये लोन लेकर शेयर बाजार में निवेश किया था। पीड़ित ने बताया कि ठगी की वारदात में उनके मुनाफे के साथ ही जालसाजों ने निवेश के 81 लाख हड़प लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें