मेरठ। राज्य सरकार द्वारा उपभोक्ताओं की सुविधा और आर्थिक राहत के उद्देश्य से बिजली बिल राहत योजना 2025–26 की शुरुआत करने जा रहा है। यह योजना 1 दिसम्बर से 2025 से 28 फरवरी 2026 तक तीन चरणों में संचालित की जाएगी।
इस योजना के अंतर्गत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं (एलएमवी-1) दो किलोवाट तक और वाणिज्यिक श्रेणी के (एलएम वी-2) एक किलोवाट श्रेणी व भार के नेवर पेड एवं लॉन्ग अनपेड तथा विद्युत चोरी के समस्त प्रकरणों में राजस्व निर्धारण में छूट के लिए बिजली बिल राहत योजना लागू की जा रही है। उपभोक्ताओं को उनके बकाया बिजली बिलों के भुगतान पर विशेष छूट प्रदान की जाएगी।
जो उपभोक्ता निर्धारित समयावधि में पंजीकरण कर अपने बिजली बिल का भुगतान करेंगे, उन्हें 25% तक की राहत तथा समय पर भुगतान करने पर अतिरिक्त प्रोत्साहन प्राप्त होगा। पंजीकरण प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रहेगी। उपभोक्ता www.uppcl.org, UPPCL Consumer App अथवा जन सुविधा केंद्र के माध्यम से पंजीकरण कर सकेंगे।
अवधि अनुसार चरणबद्ध पंजीकरण
पहला चरण: 1 दिसम्बर 2025 से 31 दिसम्बर 2025
दूसरा चरण: 1 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026
तीसरा चरण: 1 फरवरी 2026 से 28 फरवरी 2026