इलाबास गांव में 40 एकड़ जमीन से हटाया अतिक्रमण
नोएडा। प्राधिकरण ने वर्क सर्कल-7 के तहत इलाबास गांव में बुधवार को करीब 40 एकड़ अधिसूचित जमीन से अतिक्रमण हटाया। प्राधिकरण की टीम ने पुलिस बल के साथ अभियान चलाकर जेसीबी की मदद से अतिक्रमण को ध्वस्त किया। कार्रवाई के दौरान जमीन पर बनाई गई चाहरदीवारी, गेट और गेट के साथ अस्थायी रूप से बनाए गए शौचालय को भी तोड़ा गया। जीएम एके अरोड़ा ने बताया अतिक्रमण के कारण सार्वजनिक भूमि के उपयोग और क्षेत्र के विकास में बाधा आ रही थी। अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सेक्टर-142 थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए शिकायती पत्र भी दिया गया है। ब्यूरो