फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्रदूषण पर नेफोवा ने पर्यावरण मंत्री को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदूषण पर नेफोवा ने पर्यावरण मंत्री को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट में लगातार बढ़ रहे वायु प्रदूषण को लेकर नेफोवा ने पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में वायु प्रदूषण की रोकथाम को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान यह ज्ञापन दिया गया। नेफोवा के पदाधिकारियों ने बताया कि सड़कों की सफाई नहीं होने से स्थिति खराब है, वहीं खराब पड़ी मैकेनिकल सफाई मशीनों से सफाई के बजाय धूल और गंदगी फैल रही है। ग्रेनो वेस्ट में चल रहे आरएमसी प्लांट और बिल्डर प्लॉट से मिट्टी की खुदाई के बाद उसके परिवहन में नियमों की अनदेखी रोकने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें