प्राधिकरण की प्लॉटिंग के लिए किए गए निर्माण पर कार्रवाई
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो प्राधिकरण की टीम ने शुक्रवार को बिसरख में हिंडन के डूब क्षेत्र में अवैध कालोनी में प्लॉटिंग के लिए हुए निर्माण तोड़ दिए। यहां करीब 12 हजार वर्ग मीटर जमीन से अतिक्रमण हटाया गया है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के आदेश के अनुपालन में यह कार्रवाई की गई है।
अधिकारियों के मुताबिक कॉलोनाइजर डूब क्षेत्र में बाउंड्री बनाकर अवैध प्लॉटिंग करने की कोशिश कर रहे थे। एसीईओ सुमित यादव ने कहा है कि ग्रेटर नोएडा के अधिसूचित एरिया में किसी भी व्यक्ति को अवैध निर्माण करने की इजाजत नहीं है। अगर कोई अतिक्रमण करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।