फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तावडू नगर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू नगर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान
विज्ञापन

तावडू। नगर पालिका प्रशासन द्वारा एसडीएम के आदेश पर बुधवार को तावडू में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में अफरातफरी मच गई। पालिका प्रशासन और पुलिस बल का काफिला देख लोगों ने स्वयं ही अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

बीडीपीओ नरेंद्र कुमार ने बताया कि सड़क पर फैले अतिक्रमण के कारण लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इसकी शिकायत प्रशासन को लगातार मिल रही थी। नगर पालिका जे ई संजीव उप्पल का कहना है कि नगर में दुकानदारों की ओर से अस्थाई अतिक्रमण किया जा रहा है। इसके बावजूद अतिक्रमणकारी बाज नहीं आ रहे। समय समय पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें