फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब तस्करों से मुठभेड़, एक को लगी गोली

विज्ञापन
ईकोटेक-1 थाना क्षेत्र में मुठभेड़ में घायल शराब तस्कर। - फोटो : Grnoida
विज्ञापन
शराब तस्करों से मुठभेड़, एक को लगी गोली
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक-1 थाना क्षेत्र के मुर्शदपुर के जंगल में शुक्रवार रात पुलिस और होंडा सिटी सवार शराब तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान ब्रह्मपुरी, मेरठ निवासी शराब तस्कर दीपक पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जबकि उसका एक साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने कार से 18 पेटी शराब बरामद की है।
विज्ञापन

डीसीपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि ईकोटेक-1 थाना पुलिस को शुक्रवार रात सूचना मिली कि क्षेत्र के गांवों में शराब तस्करी करने वाला गिरोह मुर्शदपुर के पास आने वाला है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार सवार तस्करों को रुकने का इशारा किया तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से दीपक गिर गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दादरी कोतवाली से भी शराब तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। पकड़ी गई शराब की कीमत 65 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी इमलिया, बरसात, लुकसर आदि गांव में शराब तस्करी करने जा रहे थे। आरोपी के कब्जे से तमंचा भी बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें