फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अट्टा पीर में सड़क पर एनकाउंटर, लोग समझे फिल्म की शूटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। अट्टा पीर के पास पुलिस-बदमाश के बीच पहले तो कार रेस हुई। इस दौरान बदमाश ने दरोगा की कार में टक्कर मारकर भागने का प्रयास किया। इस दरोेगा ने बीच सड़क बदमाश की कार के टायर में गोली मार दी। इससे इनोवा असंतुलित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हालांकि, जब तक दरोगा मौके पर पहुंचता, तब तक बदमाश पैदल फरार हो गया। दिन दहाड़े हुए इस एनकाउंटर को वहां मौजूद लोग फिल्म की शूटिंग मान रहे थे। असलियत का पता चलने पर लोगों ने दरोगा की प्रशंसा की।
विज्ञापन

घटना मंगलवार दोपहर 12:30 बजे की है। सेक्टर-19 के चौकी प्रभारी रंजीत सिंह अपनी कार से सेक्टर-18 मल्टीलेवल पार्किंग की तरफ जा रहे थे। तभी एक इनोवा तेजी से गुजरी। इनोवा का साइड का शीटा टूटा होने पर दरोगा को शक हुआ तो उन्होंने चालक को रोकने का प्रयास किया। इस पर चालक भागने लगा। इस पर दरोगा ने अपनी कार उसके पीछे लगा दी। चौकी प्रभारी रंजीत ने ओवरटेक करते हुए अपनी कार इनोवा के आगे लगाकर उसे रोकने का प्रयास किया। इस पर आरोपी ने उनकी कार में टक्कर मार दी। इसके बाद दरोगा ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से इनोवा के ड्राइविंग सीट वाले टायर में गोली मार दी। गोली लगते ही इनोवा अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद बदमाश कार छोड़कर पैदल ही भाग निकला। पुलिस ने कार जब्त कर बदमाश की तलाश शुरू कर दी है।
दिल्ली से चोरी की गई थी इनोवा
एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि बरामद इनोवा कार दिल्ली के शक्करपुर से 3 जुलाई को चोरी हुई थी। इस मामले में वहां रिपोर्ट दर्ज है। कार पटना निवासी अश्विनी कुमार सिन्हा के नाम पर पंजीकृत है। उन्होंने आशंका जताई कि दिल्ली से चोरी करने के बाद बदमाश ने कार को मल्टीलेवल पार्किंग में खड़ी किया हो और मंगलवार दोपहर वहां से कार लेकर जा रहा था, तभी चौकी प्रभारी की नजर उस पर पड़ गई। चौकी प्रभारी ने अकेले होते हुए भी बेहतर काम किया और बीच सड़क पर दौड़ा कर चोरी की कार को पकड़ लिया। चौकी प्रभारी का काम प्रशंसनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें