फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Greater Noida News: चोरी के आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली, अवैध तमंचा और चोरी की बाइक बरामद

Thu, 01 Jan 2026 01:50 PM IST
राहुल तिवारी माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

ईकोटेक-तीन पुलिस ने पुस्ता रोड पर चेकिंग के दौरान पुलिस मुठभेड़ में शातिर चोर इमरान को गिरफ्तार किया। वहीं मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी को गोली लग गई। 

विज्ञापन
चोरी के आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-तीन कोतवाली पुलिस ने कुलेसरा से लखनावली की ओर जाने वाले पुस्ता रोड के पास से एक शातिर चोर को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। घायल आरोपी की पहचान इमरान निवासी शाहजहांपुर के रूप में हुई है। वर्तमान में वह गांव हबीबपुर में रह रहा है। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, एक कारतूस, एक मोबाइल फोन, एक लोहे की छेनीनुमा रॉड और चोरी की फर्जी नंबर प्लेट लगी बाइक बरामद हुई है।

विज्ञापन


एडीसीपी संतोष शुक्ला का कहना है कि बुधवार देर रात पुलिस पुस्ता रोड के पास संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सामने से एक बाइक पर सवार युवक आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह तेज गति से सैनिक विहार सूत्याना की ओर भागने लगा। तेजी से भागते हुए आरोपी की बाइक फिसल गई। 

अपने आप को घिरा देख आरोपी ने पुलिस पर जान से मारने की नियत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें बाइक सवार आरोपी घायल हो गया। घायल आरोपी  इमरान को तुरंत उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है।  उसके खिलाफ चोरी सहित छह आपराधिक मामले दर्ज मिले हैं।
विज्ञापन


 पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी 25 नवंबर की रात कुलेसरा स्थित एक घर से करीब 1.50 लाख की नकदी व सोने चांदी की ज्वेलरी चोरी की थी। आरोपी बंद घरों की रोकी के बाद अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी करता है। फिर चोरी के सामान को बेचकर मौज मस्ती करता है। आरोपी के साथ अन्य अपराधियों के संभावित संपर्क और उनके नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें