फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मी ही अक्सर धुएं में उड़ाते हैं एनजीटी के नियम

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के चाई 3 में कूड़ा जलाने के बाद उठता धुआं। - फोटो : Grnoida
विज्ञापन
कर्मी ही अक्सर धुएं में उड़ाते हैं एनजीटी के नियम
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल (एनजीटी) के नियमों का पालन कराने वाले ही उल्लंघन कर रहे हैं। शनिवार को लोगों ने दादरी में नगर पालिका कर्मियों पर कूड़ा जलाने का आरोप लगाया। वहीं, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के कर्मचारियों पर भी कूड़ा एकत्र कर आग लगाने के आरोप लग रहे हैं। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) ने उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम (यूपीएसआईडीसी) पर कूड़ा जलाने पर जुर्माना भी लगाया है। सवाल यह उठता है कि जिन लोगों पर एनीजीटी के आदेश का पालन कराने की जिम्मेदारी है। वही नियमों को धुएं में उड़ाएंगे तो प्रदूषण के बढ़ते स्तर को कैसे रोका जाएगा।
बता दें कि सर्दी शुरू होने के साथ ही दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर बढ़ जाता है। इसको लेकर पर्यावरण प्रदूषण रोकथाम एवं नियंत्रण प्राधिकरण (ईपीसीए) ने ग्रेडेड रेस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) लागू कर दिया है। कूड़ा जलाने पर रोक है, लेकिन फिर भी लगातार कूड़ा जलाया जा रहा है। शनिवार सुबह सेक्टर चाई तीन में खुली जगह पर कूड़े में आग लगा दी गई। लोगों का आरोप है कि यहां पर कूड़ा डाला जाता है और सुबह उसमें आग लगा दी। इस कारण आसपास के क्षेत्र में धुआं छा गया। इसकी शिकायत प्राधिकरण अफसरों के साथ यूपीपीसीबी से की। सूचना मिलने पर यूपीपीसीबी ने अपनी टीम को मौके पर भेजा। लोगों का आरोप है कि प्राधिकरण के ठेकेदार ही कूड़ा डालकर उसमें आग लगा देते हैं। लोगों का कहना है कि औद्योगिक और आवासीय सेक्टरों में प्राधिकरण के कर्मचारी झाडू लगाकर कूड़ा एकत्र करते हैं। इसके बाद उसमें आग लगाकर चले जाते हैं। पिछले दिनों एक कूड़ा उठाने वाले कर्मचारी का वीडियो भी वायरल हुआ था। प्रदूषण फैलाने पर यूपीएसआईडीसी पर जुर्माना लग चुका है। पिछले साल भी प्राधिकरण व ठेकेदार पर कई बार कार्रवाई हुई थी। वहीं, डंपिंग ग्राउंड न होना भी कूड़े के निस्तारण में बड़ी परेशानी खड़ी करता है। इसी के चलते कूड़े में आग लगाकर निस्तारण करने के मामले सामने आते हैं।
विज्ञापन

नवीन मंडी के पास नगर पालिका लगातार लगा रहा कूड़े में आग
नगर के जीटी रोड पर नवीन मंडी एवं शैफाली पब्लिक स्कूल के पीछे डाले जाने वाले कूड़े को जलाने लोगों का जीना दुर्भर हो रहा है। शनिवार को भी धुआं होने पर मंडी के व्यापारियों, सभासदों ने सोशल मीडिया पर भी एनजीटी के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस स्थान का वीडियो भी वायरल किया है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद क्षेत्र से निकाला जा रहा कूड़े को जीटी रोड़ के शैफाली स्कूल व नवीन मंडी के पीछे डाला जाता है। लोगों का कहना है कि कूडे़ में आग लगा देने से क्षेत्र में धुआं फैल जाता है। इससे व्यापारी, किसान, छात्र-छात्राएं एवं लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदूषण की रोकथाम के लिए तहसील दिवस व नगर पालिका समेत जिला प्रशासन से भी कई बार शिकायत की गई है। लेकिन, इसके बाद भी समस्या से निजात नहीं मिल सकी है। शनिवार को भी सुबह कूड़े के ढेर में आग लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। लोगों ने इसे ग्रुपों पर शेयर कर अधिकारियों से प्रदूषण से निजात दिलाने की मांग की है। आर्य सभा के प्रतिनिधि डॉ. आनंद आर्य का कहना है कि कई बार प्रदूषण से निजात दिलाने की मांग की गई है। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। वहीं, उपजिलाधिकारी राजीव कुमार राय का कहना है कि प्रदूषण से निजात दिलाने की योजना बनाई जा रही है। जल्द ही निजात मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें