ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो प्राधिकरण ने शहर की 105 मीटर चौड़ी रोड को हापुड़ बाइपास और फिर वहां से गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने का फैसला लिया है। बोर्ड बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। दादरी विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने दादरी विधानसभा को बड़ी सौगात देकर अपना वादा पूरा किया है। रोड अब जुनपत, बोड़ाकी, चिटहेरा, बील अकबरपुर, नई बस्ती, फूलपुर व जारचा से होकर गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगी। इससे क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और निवेश आएगा। ब्यूरो