लखनऊ। शैक्षिक योग्यता, तकनीक में दक्ष और कुशल प्रशिक्षित युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश सेवायोजन विभाग इसी महीने 10,000 से अधिक युवाओं को देश और विदेश में नौकरी देने की तैयारी में है। विभाग ने इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
सेवायोजन विभाग के अनुसार, प्रदेश के साथ ही यूएई तक युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर है। ऐसे युवा जिन्होंने कम से कम हाईस्कूल की शैक्षिक योग्यता ली हो। आईटीआई, डिप्लोमा, मेडिकल या इंजीनियरिंग की पढ़ाई की हो उन्हें शैक्षिक योग्यता के आधार पर 1.20 लाख रुपये महीने तक के वेतन पर नौकरी मिलेगी।
सेवायोजन विभाग के अपर निदेशक पीके पुंडीर ने बताया कि शैक्षिक योग्यता के आधार पर युवाओं को आठ क्षेत्रों में रोजगार दिया जाएगा। साक्षात्कार प्रक्रिया में आवेदकों का चयन किया जाएगा। विभाग की वेबसाइट rojgaarsangam.up.gov.in पर जानकारी अपडेट की गई है।
इन क्षेत्रों में मिलेगा रोजगार
यूएई में नौकरी
सेक्टर- पद योग्यता वेतन (प्रति माह)
सुपरवाइजर रिंग 05 परास्नातक 1,20,769
मोबाइल पंप ऑपरेटर 50 डिप्लोमा 90,643
कैंप बॉस 03 स्नातक 85,538
देश व प्रदेश में नौकरी
सेक्टर- पद योग्यता वेतन (प्रति माह)
कंस्ट्रक्चर हेल्पर 4500 हाईस्कूल 24,000
शटरिंग कारपेंटर 1000 आईटीआई 28,000
स्टील फिक्सर 500 आईटीआई 28000
इलेक्ट्रीशियन 300 आईटीआई 28000