ग्रेटर नोएडा। जिले के बेरोजगार युवक व युवतियों के पास रोजगार पाने का एक मौका है। प्रशासन ऐसे युवाओं के लिए 25 फरवरी को रोजगार महोत्सव–2026 का आयोजन कर रहा है। जिला सेवायोजन अधिकारी मनीषा अत्री ने बताया कि दादरी में जीटी रोड पर स्थित विश्वेश्वरैया ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन के कैंपस में यह महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें 100 से अधिक कंपनियां भाग ले रही हैं। इन कंपनियों में 2000 से अधिक रिक्त पद हैं। महोत्सव में 5000 से अधिक अभ्यर्थियों के भाग लेने की उम्मीद हैं। उन्होंने बताया कि 18 वर्ष से ज्यादा और आठवीं पास, दसवीं पास, इंटरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा, बीटेक, बीबीए, एमबीए, फाॅर्मेसी सहित स्नातक व स्नातकोत्तर युवा भाग ले सकते है। ब्यूरो