फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 फरवरी को केंद्रीय मंत्री का घेराव करेंगे कर्मचारी

विज्ञापन
कर्मचारियों को संबोधित करते सीटीयू नेता। - फोटो : Mewat
विज्ञापन
नूंह। भाजपा सरकार मजदूरों, किसानों और कच्चे कर्मचारियों की मांगों के संबंध में कोई समाधान नहीं कर रही है। इसके विरोध में जिले के सैकड़ों मजदूर, स्कीम वर्कर्स, कच्चे कर्मचारी 14 फरवरी को गुरुग्राम के सांसद और केंद्रीय मंत्री राव इंदरजीत का घेराव करेंगे। नूंह के गांधी पार्क में शनिवार को सीटू जिला की जनरल सभा में यह फैसला लिया गया। इस दौरान सीटू के प्रांतीय महासचिव जय भगवान, उपाध्यक्ष सतवीर सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार देश के किसानों के साथ दुश्मनों जैसा व्यवहार कर रही है। इस शांति प्रिय आंदोलन को कुचलने के लिए बेहद घटिया तरीके अपना रही है। हम लोग इसकी निंदा करते हैं। उन्होंने बलिदान दिवस पर महात्मा गांधी को याद किया और कहा कि केंद्र व राज्य सरकार को जवाब देना चाहिए कि वह पूंजीपतियों की रखवाली के लिए सत्ता में है या देश की जनता के लिए।
विज्ञापन

सीटू के जिला संयोजक अनिल कुमार, परवीन, आबिद, सबीर, महेश, राकेश, अजहर और दीन मोहम्मद आदि ने कहा कि लंबे समय से ग्रामीण सफाई कर्मचारियों, आशा वर्कर्स, मिड-डे मील वर्कर्स, वन मजदूर, निर्माण मजदूर, ग्रामीण चौकीदार आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों का कोई समाधान नहीं कर रही है। हम सभी की मांग है कि न्यूनतम वेतन 24 हजार रुपये किया जाए। इसके अलावा स्कीम वर्कर्स और कच्चे कर्मियों को पक्का, मनरेगा में 200 दिन काम व 700 रुपये मजदूरी हो। स्वास्थ्य कर्मियों की छंटनी न हो, सरकारी व सार्वजनिक क्षेत्र के निजीकरण पर रोक लगे, प्रत्येक जरूरतमंद परिवारों को 10 किलो अनाज प्रति व्यक्ति मिले। साथ ही विभागीय यूनियनों कि मांगों का समाधान हो। लेकिन, सरकार सुध नहीं ले रही है। इसलिए सीटू ने सरकार के मंत्रियों की घेराबंदी का निर्णय लिया है। 14 फरवरी को तीन जिलों के सैकड़ों मजदूर, स्कीम वर्कर्स और कच्चे कर्मचारी गुरुग्राम के राजीव चौक पर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें