फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों की चेतावनी: नोएडा में तीसरे दिन भी वेतन वृद्धि को लेकर सड़क पर कर्मचारी, पुलिस अलर्ट

Sat, 11 Apr 2026 04:19 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

Noida Protest: नोएडा में सैकड़ों कर्मचारी वेतन वृद्धि की मांग को लेकर लगातार तीसरे दिन शनिवार को भी प्रदर्शन पर डटे हुए हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। 
विज्ञापन
कर्मचारियों का हंगामा तीसरे दिन भी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के फेस-दो औद्योगिक क्षेत्र में कर्मचारियों का हंगामा लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। वेतन वृद्धि की मांग को लेकर कर्मचारी अपने रुख पर अड़े हुए हैं और प्रदर्शन में कोई कमी नहीं आई है। 

विज्ञापन
Trending Videos

लोगों को भी जाने से रोकते प्रदर्शनकारी - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को भी बड़ी संख्या में कर्मचारी एकत्र होकर नारेबाजी करते रहे और प्रबंधन के खिलाफ विरोध जताया। प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया है। इलाके में किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। 

लोगों को भी जाने से रोकते प्रदर्शनकारी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन एहतियात के तौर पर सुरक्षा बढ़ाई गई है। कर्मचारियों का आरोप है कि लंबे समय से वेतन नहीं बढ़ाया गया है, जबकि महंगाई लगातार बढ़ रही है। उनका कहना है कि मौजूदा वेतन में परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
 
विज्ञापन

लोगों को भी जाने से रोकते प्रदर्शनकारी - फोटो : अमर उजाला
वहीं, संबंधित कंपनियों के प्रबंधन की ओर से अभी तक कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया गया है। हालांकि, अभी बातचीत की कोशिशें जारी हैं, लेकिन अभी तक कोई सहमति नहीं बन पाई है। लगातार तीसरे दिन जारी इस प्रदर्शन के कारण आसपास के औद्योगिक कार्यों पर भी असर पड़ रहा है। यदि जल्द समाधान नहीं निकला, तो स्थिति और बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें