माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। केंद्रीय विहार सोसाइटी में सुरक्षाकर्मियों और हाउसकीपिंग स्टाफ ने वेतन न देने के आरोप लगाए हैं। कर्मचारियों ने इसे लेकर सोसाइटी में हंगामा भी किया। बीते दो दिनों से कर्मचारियों ने काम नहीं किया, जिस वजह से सोसाइटी में हाउसकीपिंग और सुरक्षा व्यवस्था ठप है। कर्मचारियों का आरोप है कि बीते कई महीनों से उन्हें वेतन नहीं मिला है।
एओए के नवनिर्वाचित अध्यक्ष आरएम सक्सेना ने बताया कि पूर्ववर्ती एडहॉक बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट ने नव-निर्वाचित नियमित बोर्ड को अब तक औपचारिक तौर पर काम हैंडओवर नहीं किया। सोसाइटी में पूर्व से कार्यरत सेवा प्रदाता निंबस को सभी कर्मियों की सैलरी देनी है। बोर्ड ने उक्त सेवा प्रदाता से आगे सेवा न लेने का फैसला किया है। नव-निर्वाचित एओए ने कहा कि कुछ भुगतान सीधे उनके खातों में ट्रांसफर कर दिया जाएगा।