फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कर्मचारियों पर करोड़ों रुपये के गबन का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारियों पर करोड़ों रुपये के गबन का आरोप
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर सेक्टर-126 थाने में प्राथमिकी दर्ज
माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-125 स्थित रियल एस्टेट कंपनी ने अपनी बंगलूरू शाखा के कर्मचारियों पर करोड़ों रुपये के गबन का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर सेक्टर-126 थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। कंपनी की ओर से अधिकृत प्रतिनिधि मोहित चौधरी ने प्रार्थनापत्र दिया है। बताया कि उनकी कंपनी रियल एस्टेट कारोबार से जुड़ी है और देश के कई शहरों में शाखाएं संचालित हैं। शिकायत के मुताबिक भरत एन कंपनी में सेल्स हेड के पद पर कार्यरत था, जबकि शिवानी बंगलूरू शाखा की मुखिया थीं। कंपनी का आरोप है कि शिवानी ने कवलदीप कौर के नाम से अलग रेरा रजिस्ट्रेशन कराया हुआ था। कंपनी का दावा है कि कवलदीप कौर शिवानी के घर में घरेलू सहायिका के रूप में काम करती थी। कंपनी के ग्राहकों की प्रॉपर्टी बुकिंग ऑफ रेकॉर्ड तरीके से कवलदीप कौर के नाम पर की जाती थी। इसके बाद बिल्डरों से मिलने वाली ब्रोकरेज रकम कंपनी के खाते में न जाकर कवलदीप कौर के बैंक खाते में जमा कराई जाती थी। बाद में यह रकम दूसरे आरोपियों तक पहुंचाई जाती थी। इस तरीके से लंबे समय तक कंपनी का कारोबार डायवर्ट किया गया और करोड़ों रुपये की आर्थिक क्षति पहुंचाई गई। शिकायत में पूर्व कर्मचारी सी. अश्वथ कुमार का नाम भी शामिल किया गया है। कंपनी अधिकारियों के अनुसार, आरोपी भरत एन ने शुरुआत में कंपनी के एचआर विभाग को पूरे मामले की जानकारी दी थी लेकिन बाद में अपने बयान से पलट गया। इससे कंपनी को संदेह हुआ और आंतरिक जांच कराई गई। जांच के दौरान कई संदिग्ध ट्रांजेक्शन और निजी रेरा आईडी के इस्तेमाल की जानकारी सामने आई। एसीपी प्रवीण सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। सभी तथ्यों पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें