फोटो...
60 मीटर रोड से सीधे जुड़ेगी रही है आवासीय सेक्टर की सड़क
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। यमुना विकास प्राधिकरण ने यमुना सिटी के रबूपुरा में आवासीय सेक्टर में लोगों को बसाने के लिए सड़क और नाले का निर्माण शुरू कर दिया है। इससे यहां बसने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेगी। प्राधिकरण की ओर से सेक्टर-18 और 20 में आवासीय भूखंड तैयार किए गए थे। आवासीय सेक्टर में बनाई जा रही यह सड़क सीधे ग्रेटर नोएडा से आने वाली 60 मीटर सड़क से जुड़ेगी। इससे यहां के आवासीय सेक्टरों में रहने वाले लोग भविष्य में सीधे एयरपोर्ट और ग्रेटर नोएडा जा सकेंगे।