फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो एजेंसी के कर्मचारी से लाठी-डंडों से मारपीट: सिर में गंभीर चोट, विवाद के बाद साथियों को बुलाकर किया हमला

Fri, 06 Nov 2026 07:32 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला ब्यूरो, ग्रेटर नोएडा

सार

बिसरख के ईकोविलेज निवासी ऐदल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि घंटा गोल चक्कर के पास सूरजपुर में उनकी मोनिका ऑटो एजेंसी है। बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे एजेंसी के सामने उनके कर्मचारी मनीष भाटी का एक अज्ञात युवक से विवाद हो गया था। आरोप है कि इसके बाद उस युवक ने अपने साथियों को बुला लिया। सभी ने एजेंसी के अंदर घुसकर लाठी-डंडों से मनीष के साथ गाली-गलौज और मारपीट की।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुई घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र में घंटा गोल चक्कर के पास स्थित एक ऑटो एजेंसी के सामने कर्मचारी के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की गई। घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने गुरुवार को एजेंसी संचालक की तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

विज्ञापन


बिसरख के ईकोविलेज निवासी ऐदल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि घंटा गोल चक्कर के पास सूरजपुर में उनकी मोनिका ऑटो एजेंसी है। बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे एजेंसी के सामने उनके कर्मचारी मनीष भाटी का एक अज्ञात युवक से विवाद हो गया था। आरोप है कि इसके बाद उस युवक ने अपने साथियों को बुला लिया। सभी ने एजेंसी के अंदर घुसकर लाठी-डंडों से मनीष के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। हमलावरों ने जान से मारने की धमकी देते हुए तोड़फोड़ भी की। मनीष के सिर में गंभीर चोट लगी, जिन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बीएनएस की धाराओं 333, 115(2), 352, 351(3), 324(4) और 118(1) में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक रामपाल सिंह को सौंपी गई है। पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी है।

लूटपाट और रंगदारी की धमकी का आरोप
एजेंसी के मालिक का आरोप है कि कुछ लोग अचानक शोरूम में घुस आए और वहां काम कर रहे कर्मचारियों के साथ मारपीट की। इस दौरान शोरूम में लूटपाट और रंगदारी से जुड़ी धमकियां भी दी गईं। घटना के बाद कर्मचारियों में भय का माहौल है। शोरूम में कर्मचारी अपनी रोजी-रोटी के लिए काम करते हैं। ऐसे में कार्यस्थल पर इस तरह की घटना से उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। उनकी सूरजपुर, बिसरख और भंगेल में तीन शाखाएं संचालित हैं। तीनों प्रतिष्ठानों से कई कर्मचारियों और उनके परिवारों की आजीविका जुड़ी है। सूरजपुर की घटना के बाद उन्हें अन्य शाखाओं और वहां काम करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा की भी चिंता सता रही है। मालिक ने सीएम से मामले में हस्तक्षेप कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें