फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली के सामने होटल में पत्थर मारकर कर्मचारी की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी। कोतवाली के ठीक सामने वैष्णव होटल में कर्मचारी की पत्थर मारकर हत्या कर दी गई। रात में हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया। सुबह होटल पहुंचे मालिक ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। प्रथम दृष्टया जांच के बाद पुलिस शराब पीने के बाद होटल के एक अन्य कर्मचारी के साथ हुए झगड़े में हत्या की आशंका जता रही है। पुलिस के मुताबिक फर्रुखाबाद निवासी मनोज (50) की हत्या पत्थर से वार कर की गई थी।
विज्ञापन

जीटी रोड पर दादरी कोतवाली के सामने वैष्णव होटल व ढाबा है। होटल मालिक बॉबी ने करीब 8 दिन पहले होटल में फर्रुखाबाद जिले के गांव जरार निवासी मनोज को काम पर रखा था। वह खाना बनाने के अलावा साफ-सफाई भी करता था और रात में होटल में ही सो जाता था। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार रात को मनोज होटल के एक अन्य कर्मचारी शंकर के साथ शराब पी रहा था। उसी दौरान दोनों में झगड़ा हुआ। आरोप है कि शंकर ने ही पत्थर से वार कर मनोज की हत्या कर दी। आरोपी मनोज के शव पर कपड़ा डालकर मौके से फरार हो गया। होटल मालिक बॉबी ने शंकर को तीन दिन पहले ही काम पर रखा था।
सुबह होटल मालिक पहुंचा तो उसे मनोज का शव दिखा। उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक टीम से जांच कराने के बाद हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। एसीपी नितिन कुमार सिंह ने बताया कि पत्थर से वार कर हत्या की गई है। प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि शराब के नशे में मारपीट हुई थी। उसके बाद आरोपी ने पत्थर मारकर घायल कर दिया। अधिक खून बहने से मनोज की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें