फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कर्मचारी ने दोस्तों को 1.7 करोड़ नकद देकर पुलिस को दी लूट की झूठी सूचना

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारी ने दोस्तों को 1.7 करोड़ नकद देकर पुलिस को दी लूट की झूठी सूचना
विज्ञापन

- दो गिरफ्तार, पी-3 चौराहे पर लूट की झूठी सूचना में दो बाइक सवार चार बदमाशों पर लगाए थे आरोप
माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। दादरी के कारोबारी के मुंशी ने 1.7 करोड़ रुपये की रकम दोस्तों और रिश्तेदारों को देकर पुलिस को लूट की झूठी सूचना दी। पूछताछ में बार-बार नई कहानी बताने पर पुलिस को उस पर शक हुआ। करीब सात घंटे तक चली जांच के बाद पुलिस ने मुंशी और उसके दोस्तों व रिश्तेदारों से रकम बरामद कर मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस ने झूठी लूट की सूचना देने और अमानत में खयानत का आरोप लगाते हुए दो आरोपियों प्यावली निवासी केतन समेत एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया है।

दादरी निवासी व्यापारी गोपाल का खल-चूनी और आटे का थोक कारोबार है। उनकी दुकान पर केतन मुंशी है। केतन मोटी रकम देने के लिए दूसरे कारोबारियों के पास जाता था। उसने इसकी जानकारी उसने दोस्त को दी। जिसके बाद दोनों ने मिलकर झूठी लूट की साजिश रची। सोमवार दोपहर केतन बाइक से व्यापारी के 1.7 करोड़ रुपये कासना पहुंचाने के लिए जा रहा था। साजिश के अनुसार उसका दोस्त व रिश्तेदार दादरी से ही पीछा करने लगे।
विज्ञापन

दोपहर करीब दो बजे पी-3 चौराहे के पास तीनों आरोपियों ने फिल्मी अंदाज में लूट की वारदात की। वारदात के एक घंटे बाद जब रकम को मुंशी की ससुराल में पहुंचा दिया गया। जिसके बाद उसने दो बाइक सवार चार बदमाशों के लूट को अंजाम देने की सूचना गोपाल को घटना की सूचना दी। पीड़ित व्यापारी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। आनन-फानन थानेदार से लेकर डीसीपी तक घटना स्थल पर पहुंचे। पूछताछ में मुंशी पूरी बात नहीं बता पाया। जिसके बाद व्यापारी पुलिस व्यापारी को लेकर घटना स्थल पर पहुंची। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में वारदात के रिकॉर्ड नहीं होने पर पुलिस को संदेह हुआ और सख्ती से पूछताछ की तो मुंशी ने घटना करना कबूल लिया। मुंशी की निशानदेही पर पुलिस ने पूरी रकम उसके रिश्तेदारों और दोस्तों से बरामद कर ली।


केतन को परिजन की तरह मानते थे कारोबारी
कारोबारी गोपाल ने बताया कि केतन लंबे समय से उनके साथ जुड़ा हुआ था। वह उसे परिवार के सदस्य की तरह मानते हैं। केतन पहले भी कई बार मोटी रकम को लेकर दूसरे कारोबारियों तक पहुंचाता रहा था। भरोसे की वजह से उन्होंने 1.7 करोड़ रुपये दिए थे।

दोस्त और ससुराल के लोग थे शामिल
झूठी लूट की कहानी गढ़ने के लिए केतन और उसके दोस्तों ने काफी दिन पहले साजिश रची थी। मामले को अंजाम देने से कुछ दिन पहले ही ससुरालियों को इसमें शामिल किया था।
विज्ञापन


कोट
लूट की घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही थी। मुंशी लूट वाली जगह हर बार बदल दे रहा था। पांच बार घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। हर बार नई कहानी सामने आने पर मुंशी पर संदेह गहरा गया। सख्ती से पूछताछ में उसने मामले का खुलासा कर दिया। पूरी रकम बरामद कर ली गई है। - साद मियां, डीसीपी ग्रेनो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें