फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'वो 10 मिनट': आदमखोर पिटबुल का नोएडा में आतंक, कई जगहों से नोंच डाला कर्मचारी का पैर; अस्पताल में भर्ती

Mon, 03 Mar 2025 03:03 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

Dog Attack In Noida: दिल्ली से सटे नोएडा शहर में आए दिन कुत्तों से जनता में खौफ बना रहता है। नोएडा सेक्टर 108 में एक कर्मचारी के ऊपर पिटबुल कुत्ते ने हमला कर दिया। इस हादसे में कर्मचारी बुरी तरह से घायल हो गया है।  
विज्ञापन
पिटबुल ने कर्मचारी को काटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेक्टर 108 के एक शेल्टर होम में सोमवार की सुबह वहीं के कर्मचारी पर पिटबुल कुत्ते ने हमला कर दिया। पिटबुल कुत्ते के हमले में कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। कड़ी मशक्कत के बाद कर्मचारी को कुत्ते से छुड़वाया गया। दस मिनट कुत्ता कर्मचारी का पैर पकड़े रहा। 

विज्ञापन


सेक्टर 108 के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष विनोद शर्मा ने बताया कि सेक्टर 108 के सी100 मकान में कुत्तों का एक शेल्टर होम खुला हुआ है। जिसमें कई कुत्ते रहते हैं। सोमवार की सुबह इस शेल्टर होम में एक पिटबुल कुत्ते ने वहीं काम करने वाले कर्मचारी को बुरी तरह काट लिया।

उसने कर्मचारी का पैर अपने मुंह में रख लिया। कर्मचारी करीब 10 मिनट तक फड़फड़ाता रहा और कुत्ते ने उसका पैर नहीं छोड़ा। बहुत बुरी तरह उसका पैर जख्मी हुआ है आनन-फानन में आरडब्ल्यूए के सुपरवाइजर ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर उसका इलाज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में प्रशासन को संज्ञान लेना चाहिए। किसी ऐसे इलाके में कुत्तों का शेल्टर होम नहीं होना चाहिए। जहां पर आमजन रहते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें