नोएडा (संवाद)। सेक्टर-21ए स्थित नोएडा इंडोर स्टेडियम में बुधवार को वॉलीबॉल चैंपियंस लीग (वीसीएल) के सेमीफाइनल में एम्पेरिया मराठाज ने हरियाणा हरिकेंस को सीधे तीन सेट में हराकर फाइनल में प्रवेश किया। मराठाज ने मुकाबला 22-20, 21-12 और 21-18 से जीता। पहला सेट रोमांचक रहा, जबकि दूसरे में मराठाज ने शानदार प्रदर्शन किया। तीसरे सेट में हरियाणा ने वापसी की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सका। शुभम चौधरी को प्लेयर ऑफ द मैच और निकिल चौधरी को इम्पैक्ट प्लेयर चुना गया। 23 अक्टूबर को फाइनल में मराठाज का सामना दिल्ली डायनामाइट्स से होगा।