फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फुटबॉल के मैदान पर दिखेगा दम, 74 टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
-सीबीएसई राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप में भारत समेत चार देशों की 12 टीमें ले रहीं हिस्सा
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी


ग्रेटर नोएडा। सेक्टर इकोटेक-11 स्थित उमा पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार से सीबीएसई राष्ट्रीय बालक फुटबॉल चैंपियनशिप का आगाज हो गया। सात दिवसीय प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों के साथ विदेश से आई टीमें भी दमखम दिखा रही हैं। अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में आयोजित इस चैंपियनशिप में कुल 74 टीमों के खिलाड़ी खिताब के लिए मुकाबला करेंगे। प्रतियोगिता के पहले दिन मैदान पर खिलाड़ियों के बीच रोमांचक भिड़ंत देखने को मिली।
चैंपियनशिप का शुभारंभ लोकसभा सांसद कृष्ण पाल सिंह ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। आयोजनकर्ता शिवालक राज ने बताया कि प्रतियोगिता के पहले दिन करीब 30 मुकाबले खेले गए। खिलाड़ियों ने गोल करने और अपनी टीम को बढ़त दिलाने के लिए पूरा जोर लगाया। मैदान पर खिलाड़ियों का कौशल, तालमेल और रणनीति देखने को मिली।
विज्ञापन

तीन आयु वर्गों में खिताबी जंग :
प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं। प्रत्येक आयु वर्ग में 24-24 टीमों को शामिल किया गया है। लीग चरण के लिए टीमों को छह-छह टीमों के चार समूहों में बांटा गया है। प्रत्येक टीम अपने समूह की अन्य टीमों से मुकाबला करेगी। लीग चरण में प्रदर्शन के आधार पर आगे बढ़ने वाली टीमों का फैसला होगा। इसके बाद निर्धारित नियमों के अनुसार नॉकआउट मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा और टीम भावना साबित करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

तीसरी बार मेजबानी कर रहा विद्यालय :
विद्यालय की निदेशिका एवं प्रधानाचार्या सुनीता शर्मा और फुटबॉल कोच अंकित भाटी ने बताया कि प्रतियोगिता में भारत के अलावा चार देशों से करीब 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं। विद्यालय को लगातार तीसरी बार सीबीएसई राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप की मेजबानी का अवसर मिला है। इससे पहले वर्ष 2024 और 2025 में भी यहां प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलता है। साथ ही, विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम भावना और खेल के प्रति रुचि विकसित होती है। सात दिनों तक चलने वाली इस चैंपियनशिप में विभिन्न टीमों के बीच मुकाबलों के बाद विजेता का फैसला होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें