ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में पहली बार अंतरराष्ट्रीय शिक्षा सप्ताह का आयोजन किया गया। कार्निवाल में जापान, कोरिया, पेरू, फ्रांस और अन्य देशों की प्रतिष्ठित हस्तियां शामिल हुईं, जो बच्चों के प्रदर्शन को देखकर दंग रह गईं। मुख्य आकर्षण का केंद्र इंग्लैंड, पेरू, ऑस्ट्रेलिया, कोरिया, फ्रांस, जर्मनी, अफ्रीका, स्पेन और अमेरिका की कलाकृतियों का रचनात्मक प्रदर्शन रहा। ब्यूरो