महिला के साथ गाली-गलौज कर मारपीट
दादरी संवाद। रेलवे रोड स्थित दौलत राम कॉलोनी में दुकान पर खड़ी महिला के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की गई। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। घायल महिला ने दादरी कोतवाली में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दौलत राम कॉलोनी में पूनम शर्मा परिवार के साथ रहती हैं। वह दुकान चलाती हैं। 28 अगस्त की दोपहर वह दुकान पर खड़ी थीं तभी पुनीत दीक्षित अपनी पत्नी को मार रहा था। वह दुकान पर आया और पूनम के साथ मारपीट शुरू कर दी। पुनीत दीक्षित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।