फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम में नकद डालने-निकालने में 26.63 लाख का गबन

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। एटीएम मशीन में नकद डालने और निकालने के दौरान कंपनी के दो कस्टोडियन समेत तीन लोगों ने 26.26 लाख रुपये का गबन कर लिए। तीनों आरोपी सीसीटीवी फुटेज में भी कैद हो गए हैं। कंपनी के एग्जिक्यूटिव की तरफ से मामले में कस्टोडियन देवेंद्र सिंह, दीपेंद्र कुमार और इनके साथी आयुष के खिलाफ सेक्टर-39 कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

नोएडा जोन के एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि सीएमएस इंफो सिस्टम लिमिटेड कंपनी बैंकों के निर्देश के मुताबिक एटीएम मशीन में कैश लोड और अनलोड करने का काम करती है। कंपनी की एक शाखा साहिबाबाद में है। इस कंपनी में एजेंट के रूप में काम करने वालों को कस्टोडियन कहा जाता है। साहिबाबाद शाखा के अंतर्गत 43 एटीएम रूट में कैश लोड व अनलोड का काम किया जाता है। एक रूट में दो कस्टोडियन की जिम्मेदारी होती है। कस्टोडियन की जिम्मेदारी होती है कि बैंक के आदेश पर एटीएम में कैश लोड और उसमें जमा किए गए कैश को अनलोड कर बैंक लाना होता है।
आरोप है कि इस कंपनी में काम करने वाले कस्टोडियन देवेंद्र सिंह रावत और दीपेंद्र कुमार अपने साथी आयुष के साथ मिलकर 26 लाख 63 हजार रुपये गबन कर लिए। आरोप के मुताबिक 22 मार्च 2021 को दोनों कस्टोडियन को सलारपुर के एटीएम में कैश लोड और अनलोड करने के लिए भेजा गया था। इसी दौरान इन दोनों ने अपने साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। इन आरोपियों की करतूत सीसीटीवी फुटेज में भी कैद है। एडीसीपी रणविजय सिंह का कहना है कि इस मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। तीनों आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें