लखनऊ। मरम्मत से जुड़े काम के चलते शहर के अलग-अलग इलाकों में बुधवार को बिजली आपूर्ति बंद की जाएगी। इंदिरा नगर के शक्ति नगर, कुर्मांचल नगर और सर्वोदय नगर में सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक बिजली नहीं आएगी। वहीं, सेक्टर सी अलीगंज में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इंजीनियरिंग कॉलेज जानकीपुरम क्षेत्र में सेक्टर आई, शिव विहार काॅलोनी, सेक्टर एच और डी, अलीशा नगर, नवादा गांव की सुबह 11 से शाम 5 बजे तक बिजली कटेगी। गोयल चौराहा पुरनियां तिराहा के पास सुबह 10:30 से लेकर दोपहर 12:30 बजे तक एवं बख्शी का तालाब इलाके के आयुष्मान वाली गली, आईआईएम रोड के पास महर्षि नगर में सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक बिजली नहीं आएगी।