फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 9 माह में 5500 जगह पकड़ी गई बिजली चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
9 माह में 5500 जगह पकड़ी गई बिजली चोरी
विज्ञापन

चोरी का केस दर्ज कर जुर्माना लगाया गया
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। ग्रेटर नोएडा में बड़े स्तर पर बिजली चोरी की जा रही है। पिछले नौ माह में नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड ने 5500 जगह पर बिजली चोरी पकड़ी है। इन सभी मामलों में संबंधित लोगों पर चोरी का केस दर्ज कर जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

कंपनी के पदाधिकारियों का कहना है कि 10 टीमें लगी हैं, जो लगातार अभियान जारी रखेंगी। एनपीसीएल के प्रवक्ता मनोज कुमार झा ने बताया कि शुक्रवार को टीम कनारसी गांव में पहुंची थी। जहां 20 से 25 नकाबपोश ग्रामीणों ने टीम पर पथराव कर हमला कर दिया। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। पुलिस की मौजूदगी में फिर से बिजली चोरी का अभियान चलाया गया। एक अप्रैल से 31 दिसंबर, 2025 के बीच कंपनी ने ग्रेटर नोएडा में 5500 जगह पर बिजली चोरी पकड़ी है। बिजली चोरी के इन मामलों में 24000 किलोवाट की बिजली चोरी पकड़ी गई है। सबसे ज्यादा कुलेसरा, अलीवर्दीपुर, बिलासपुर, बिसरख, जलालपुर, खेरली हाफिजपुर, तुस्याना, नवादा, रिठौरी, मायचा, घोड़ी बछेड़ा आदि गांवों में बिजली चोरी के मामले पकड़े गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें