फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तीन जगहों पर 30 लाख की बिजली चोरी पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन जगहों पर 30 लाख की बिजली चोरी पकड़ी
विज्ञापन


बिजली विभाग के प्रवर्तन दल की छह टीमों ने छापा मारा
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। बिजली चोरी पर रोक लगाने के लिए शुक्रवार को बिजली विभाग के प्रवर्तन दल की छह टीमों ने छापा मारा। इस दौरान तीन जगहों पर 40 किलोवाट से अधिक की बिजली चोरी मिली। प्रवर्तन दल को इन जगहों पर 30 लाख रुपये की बिजली चोरी मिली है। बिजली विभाग की मेरठ, हापुड़ और गाजियाबाद की प्रवर्तन दल की टीमों ने पुलिस उपाधीक्षक प्रवर्तन दल मंजू शुक्ला के नेतृत्व में कार्रवाई की है।
विज्ञापन


सेक्टर-63 गढ़ी चौखंडी गांव में सुखबीर के परिसर की जांच की गई। आरोप है कि सुखबीर ने दूसरी केबल डालकर बिजली चोरी की है। इसके अलावा चोरी की बिजली से पानी का प्लांट भी चला रहा था। पानी के प्लांट में 22 किलोवाट से अधिक की वाणिज्यक बिजली चोरी मिली। इसका जुर्माना लगभग 15 लाख रुपये है। इसके अलावा छलेरा में भी गली नंबर तीन में प्रेम सिंह के घर पर छापे की कार्रवाई की गई। करीब चार किलोवाट की बिजली चोरी मिली। इसके अलावा छलेरा में ही छलेरा गीता वाटर प्लांट में भी चोरी की आशंका पर जांच की गई। परिसर से मीटर को जांच के लिए जब्त किया गया। सभी स्थानों पर करीब 30 लाख रुपये से अधिक की बिजली चोरी मिली। टीम ने सलारपुर में मेन गेट के पास विजय भाटी के मकान परिसर में छापे की कार्रवाई की। चोरी की बिजली का निजी कंपनी के होटल में प्रयोग किया जा रहा था। विजय भाटी के परिसर में करीब 14 किलोवाट की बिजली चोरी मिली, जिस पर करीब 10 लाख रुपये का जुर्माना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें