भतीजा बनकर साइबर ठगों ने की 3.10 लाख की ठगी
नोएडा। थाना सेक्टर-39 क्षेत्र में रहने वाली महिला से अज्ञात साइबर ठगों ने 3.10 लाख रुपये की ठगी कर ली। ठगों ने कनाडा में रहने वाले महिला का भतीजा बनकर उनसे संपर्क किया, तथा कहा कि उन्हें कनाडा पुलिस ने किसी मामले में गिरफ्तार कर लिया है। उसे छुड़ाने के लिए पैसे चाहिए। महिला भावुक हो गई और खाते में रकम ट्रांसफर कर दी। निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर-37 निवासी राजहंस भंडारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 29 अप्रैल को उनके पास एक फोन आया। फोन करने वाले लड़के ने बोला कि वह कनाडा से उनका भतीजा अमरजोत बोल रहा है। उसने कहा कि मेरे ऊपर केस हो गया है। ब्यूरो