फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डूब क्षेत्र में विद्युत माफिया के खिलाफ एनपीसीएल ने की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
डूब क्षेत्र के 200 घरों में बेच रहा था चोरी की बिजली
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। एनपीसीएल की विजिलेंस टीम ने लखनावली ग्राम स्थित डूब क्षेत्र में छापा मारा। इस दौरान करीब 200 घर चोरी की बिजली से चल रहे थे। वहां एक शख्स पर चोरी की बिजली बेचने का आरोप लगा है। आरोपी के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। डूब क्षेत्र होने के कारण नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेश के अनुपालन में यहां नवीन विद्युत कनेक्शन देने पर प्रतिबंध है। जिसकी वजह से क्षेत्र के नाम विद्युत कनेक्शन जारी नहीं हो पा रहा है। श्याम विहार कॉलोनी के लोगों ने बताया कि प्रमोद भाटी निवासी शिवराजपुर बिजली चोरी कर बेच रहा है। प्रतिमाह वह हर घर से 400 से 500 रुपये तक की वसूली करता है। प्रमोद ट्रांसफार्मर से तीन फेज की दो केबल लाकर कॉलोनी में विद्युत बेचने का व्यवसाय कर रहा है। इसके खिलाफ संबंधित थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। एनपीसीएल के मुताबिक, प्रशासन के उच्च अधिकारियों को भी इस बिजली माफिया के खिलाफ कठोर कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी गई है। वहीं, पास के ट्यूबवेल की जांच करने पर पता चला कि यहां भी मीटर बाईपास कर चोरी की जा रही थी। कनेक्शन महीपाल सिंह का बताया जा रहा है। उनके खिलाफ भी बिजली चोरी की शिकायत दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें