फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सात घंटे बंद रही बिजली, लोग रहे परेशान

Sat, 30 Sep 2023 12:08 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि होने से शुक्रवार को कई क्षेत्रों में सात घंटे बिजली आपूर्ति बंद रही। जिसकी वजह से गर्मी में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई क्षेत्रों में तो बिजली आपूर्ति शाम छह बजे के बाद सुचारू हो पाई।
विज्ञापन

शुक्रवार को हुसैन बस्ती उपकेंद्र पर पांच मेगावाट के स्थान पर बदलकर आठ मेगावाट का ट्रांसफार्मर रखा गया। इसकी वजह से हनुमान नगर, हुसैन बस्ती, भगवती और प्रेमपुरी कालोनी फीडर को सुबह आठ बजे से अपराह्न तीन बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रखी गई। इस दौरान इन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। खासकर छोटे बच्चों को लेकर अभिभावक अधिक परेशान नजर आए। बताया जाता है कि कई क्षेत्रों में शाम छह बजे के बाद ही बिजली आपूर्ति सुचारू हो पाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें