फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: प्राधिकरण के एसीईओ और ओएसडी का तबादला, वंदना त्रिपाठी को मिला प्रमोशन, बनीं एसीईओ

Fri, 29 Sep 2023 11:07 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

ओएसडी अविनाश त्रिपाठी को बागपत का उपजिलाधिकारी बनाया गया है। ओएसडी अविनाश त्रिपाठी के पास भूलेख विभाग के अलावा हाउसिंग और अन्य विभाग थे। बीते दिनों शासन में समीक्षा बैठक के बाद तबादले की सूची जारी कर दी गई।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ प्रभाष कुमार और ओएसडी अविनाश त्रिपाठी का तबादला हो गया है। वहीं प्राधिकरण की ओएसडी वंदना त्रिपाठी का प्रमोशन करते हुए एसीईओ बनाया गया है। शासन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक एसीईओ प्रभाष कुमार का तबादला विशेष सचिव खाद्य पद पर किया गया है। वहीं ओएसडी अविनाश त्रिपाठी को बागपत का उपजिलाधिकारी बनाया गया है। 

विज्ञापन


ओएसडी अविनाश त्रिपाठी के पास भूलेख विभाग के अलावा हाउसिंग और अन्य विभाग थे। बीते दिनों शासन में समीक्षा बैठक के बाद तबादले की सूची जारी कर दी गई। सूत्रों के मुताबिक तबादले की कड़ी भूलेख विभाग के मामलों से भी जुड़ती है। हालांकि इसकी पुष्टि किसी अधिकारी ने नहीं की। दरअसल भूलेख विभाग के कई मामले अभी प्राधिकरण के स्तर पर लंबित हैं। इसमें शहर में होने वाले अतिक्रमण और फॉर्म हाउस आदि पर होने वाली कार्रवाई शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें