फोटो -
नोएडा। सेक्टर-53 में लगा बिजली का खंभा जर्जर हालत में है। सेक्टर निवासियों का कहना है कि खंभा कभी भी गिर सकता है। बावजूद बिजली विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। आरडब्ल्यूए-53 के महासचिव वीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि बी-9 मकान के सामने लगा बिजली का खंभा झुक गया है। उसमें दरारें पड़ चुकीं हैं।समस्या की शिकायत फोनरवा में भी की गई। फोनरवा अध्यक्ष ने भी बिजली विभाग को पत्र लिखा। बावजूद समस्या हल नहीं हुई। निवासियों का कहना है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई और कोई हादसा हो गया तो उसकी जिम्मेदारी बिजली विभाग की होगी। ब्यूरो